एक्वा वर्ल्ड में समर हॉलीडे रंगारंग कार्यक्रम शुरू
रांची, मई 17 -- रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में रविवार से समर हॉलीडे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम द ग्रेट इंडियन मूवी सीरीज की तर्ज पर पहले दिन शोले पर रही। इस दौरान बच्चों ने शोले के गाने 'ये दोस्ती हम ना तोड़ेंगे, महबूबा ओ महबूबा, जब तक है जान जाने जहां' फिल्म की गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुत दी। साथ ही सभी ने घोड़े पर बैठकर गब्बर सिंह की स्टाइल में बंदूक लहराते फोटो और सेल्फी खिंचवाई। वहीं, शोले फिल्म के चर्चित डायलॉग बोलने की प्रतियोगिता में सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चे और बड़ो ने तेरा क्या होगा कालिया, कितने आदमी थे... जैसे डायलॉग बोलकर सभी को खूब हंसाया। शोले मूवी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में सभी ने प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में भाग लेने वले सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.