रांची, जनवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय रिपब्लिक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 व 26 जनवरी की सुबह 11 से रात 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान फूड और गेम के ढेर सारे स्टॉल लगाए जाएंगे। रिपब्लिक और स्वतंत्रता की थीम पर सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विपुल नायक के दीपांजलि ग्रुप की ओर से डांस शो और वसीम आलम के वैमस ग्रुप के द्वारा फैशन शो और जादूगर महावीर के द्वारा मैजिक शो पेश किया जाएगा। सभी विजेताओं को प्रस्तुत किया जाएगा। पार्क के प्रवेश टिकट के साथ भूत महल में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। ये जानकारी एक्वा वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक प्रतुल शाह देव ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.