रांची, जून 14 -- रांची। एक्वा वर्ल्ड में आयोजित समर हॉलीडे कार्यक्रम में रविवार का दिन 'द ग्रेट इंडियन मूवी सीरीज: मूवी धुरंधर' के नाम रहा। रिमझिम बारिश के बावजूद बच्चों ने मंच पर सभी ट्रेंडिंग गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान बच्चों ने फिल्म के सबसे लोकप्रिय किरदार रहमान डकैत के कट-आउट के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में एक्वा वर्ल्ड की डिप्टी चेयरपर्सन डॉ. विद्या झा, विपुल नायक, धीरज, सुमित, संतोष और देवजीत नाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...