रांची, जनवरी 1 -- रांची, संवाददाता। नए साल के पहले दिन राजधानी में उत्साह और खुशियों का माहौल रहा। एक्वा वर्ल्ड में आयोजित रिलायंस कार्निवल में कोलकाता से आए डीजे ग्रुट के ट्रेंडिंग, रीमिक्स और पुराने गानों की धुनों पर युवा और परिवार देर रात तक थिरकते रहे। इससे पूर्व सुबह से ही पार्क के टिकट काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी। सैलानियों ने जहां एक ओर पिकनिक का लुत्फ उठाया, वहीं दूसरी ओर कार्निवल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत न्यू ईयर रेजोल्यूशन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें लोगों ने नए वर्ष के लिए अपने अनूठे संकल्प साझा किए। इसके बाद पुरुषों के लिए पुशअप प्रतियोगिता आयोजित की गई। सबसे ज्यादा रोमांच मिर्ची खाओ प्रतियोगिता में दिखा, जहां प्रतिभागी आंसू बहाते हुए तीखी मिर्च खाते नजर आए। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.