अयोध्या, सितम्बर 8 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मात्स्यिकी महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान एम-फिश हब, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एक्वा युवा विषय पर कार्यक्रम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में हुआ। अधिष्ठाता डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि एक्वा युवा कार्यक्रम युवाओं को मात्स्यिकी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बदलती तकनीक के दौर में डिजिटल उद्यमिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट फार्मिंग जैसी तकनीकों का मात्स्यिकी क्षेत्र में उपयोग युवाओं के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है।मात्स्यिकी क्षेत...