एक्वा पूल पार्टी व मदर ओरिएंटेशन कार्यक्रम बच्चों की हंसी, उत्साह व उमंग से गूंज उठा
मुजफ्फर नगर, मई 27 -- बुढ़ाना। कस्बे के मेपल्स एकेडमी में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए एक्वा पूल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा-2 तक के विद्यार्थीयों ने अपनी माताओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूल पार्टी में खूब मस्ती की तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे एक्वा जुंबा, ट्रेजर हंट, गेस द सॉन्ग, म्यूजिकल बॉल, स्प्लैश प्लो पेपर बोट आदि का आनंद लिया। विद्यालय द्वारा मदर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया, जिसमें ताशु गर्ग ने हैप्पी समर्स विषय पर माताओं को संबोधित किया। विद्यालय प्रबंधक राजीव गर्ग, अनन्या गर्ग, सांची गर्ग, प्रधानाचार्य डॉक्टर गरिमा वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- बाल वाटिका में समर कैंप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.