मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गणित के एक्लीकेशन बेस्ड सवालों ने बच्चों का सर चकरा दिया। हालांकि, परीक्षार्थियों व वीक्षकों ने कहा कि गणित का पेपर मध्यम स्तर का था। मंगलवार को जिले में 16 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। लगभग 12 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। पहले दिन गणित के पेपर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। एनसीईआरटी से ही अधिकांश सवाल पूछे गए थे। सीबीएसई की ओर से बच्चों के साथ वीक्षकों का भी फीडबैक लिया गया। सभी केंद्रों से फीडबैक रिपोर्ट भेजी गई है। नियमित कक्षा वालों का अच्छा रहा पेपर केंद्रों पर हर कक्षा में बच्चों से रैंडमली फीडबैक लिया गया। इसमें वीक्षकों का रिमार्क था कि नियमित कक्षा करनेवालों का पेपर अच्छा गया है। जो केवल कोचिंग पर निर्भर थे, उनकी परीक्षा बहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.