प्रयागराज, मार्च 7 -- एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से मोबाइल उपचार वैन सुविधा उपचार आपके द्वार की शुरुआत की गयी। वैन का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महासचिव शिव शंकर सिंह ने किया। इस मौके पर जेपी अग्रवाल ने कहा कि महाकुम्भ और माघ मेला में संचालित की गई सेवा काफी उपयोगी साबित हुई थी। इसकी सफलता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल उपचार वैन सेवा शुरू की गई है। संयोजक सुबोध अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष अरोरा, निदेशक एके द्विवेदी, महासचिव एमएम कूल, आलोक कमलिया, विशाल जायसवाल, राजेश वर्मा, सुनील मिश्रा, अमित केसरवानी, अभय त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, प्रमोद, पीयूष, करन केसरवानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.