प्रयागराज, मार्च 10 -- एक्यूप्रेशर संस्थान की ओर से एक्यूप्रेशर महाविद्यालय, झूंसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एके द्विवेदी ने कहा कि समाज में एक्यूप्रेशर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उपचार के लिए एक्यूप्रेशर का व्यवहारिक ज्ञान जरूरी है। अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर के माध्यम से कम बिंदुओं से जटिल उपचार किया जा सकता है। महासचिव एमएम कूल ने कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। प्रो. रामकुमार शर्मा, प्रो. आलोक कमलिया, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.