आगरा, मई 23 -- जनपद में हीटवेव व भीषण गर्मी के बीच लोगों की सांस फूल रही है। शनिवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 244 तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी के बीच वायु प्रदूषण की वजह से सांस व अलर्जी के रोगी परेशान हैं। जिला अस्पताल में हर रोज 250 से अधिक सांस रोग से पीड़ित रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या भी 270 के पार ही रह रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए रोगियों की कतारें लगी रहीं। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में 1360 रोगी उपचार के लिए आए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल इन रोगियों में बुखार के 273 और सांस रोग से पीड़ित 250 रोगी हैं। बुखार से पीडि़त सभी रोगियों के रक्त की जांच कराई गई। डायरिया से पीड़ित 70 रोगियों का भी चिकित्सकों ने उपचार ...