अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की हवा इन दिनों लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंचने के साथ ही धुंध और स्मॉग ने हालात और खराब कर दिए हैं। सुबह के समय हवा में घुले प्रदूषक कण इतने घने हैं कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आंखों में जलन, गले में खराश और सीने में जकड़न की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध, कोहरा और प्रदूषण के मेल से सांस की नलियां ठंड के कारण सिकुड़ रही हैं, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में स्मॉग और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों के साथ 150 से अधिक मरीज पहुंचे हैं। इनमें सांस फूलना, खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.