बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। जिले में प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन प्रदूषण के चलते लोगों की सांसे फूल रही हैं। पिछले एक महीने से प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। कुछ दिन गिरावट के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में बना हुआ है। गुरुवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई 205 पर दर्ज किया गया। हालांकि बीते दिन के मुकाबले गिरावट रही, लेकिन प्रदूषण का स्तर बरकरार बना हुआ है। जनपद के प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड जोन में होने के कारण लोग चैन की सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। सांस के मरीजों के साथ स्वस्थ लोगों का स्वास्थ भी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर निर्माण कार्य के चलते धूल उड़ रही है। इसके साथ ही वाहनों के धुआं से...