नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की यह आधिकारिक यात्रा ब्रिटेन में निवेशकों से मिलने के लिए थी। लेकिन शनिवार को एक्टर अजित और ऐक्ट्रेस तृषा के साथ नजर आने पर मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने उन पर हमला बोल दिया है। डीएमके की तरफ से कहा गया कि तमिलनाडु की जनता परेशान है, लेकिन उनका मुख्यमंत्री अपने दोस्त कार रेस देखने के लिए लंदन गया हुआ है। शनिवार को सोशल मीडिया पर थलपति विजय और तमिल अभिनेता अजित का एक मस्ती करता हुआ वीडियो वायरल हो गया था। इसके वायरल होने के बाद डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने उन पर जमकर निशाना साधा। डीएमके प्रवक्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह लंदन से निवेश लाने के लिए जा रहे हैं। लेकिन सभी ने देखा कि वह वहां पर अपने दोस्त की कार ...