एक्ट्रेस उर्मिला सनावर जेल में ही रहेंगी, अदालत ने नहीं दी जमानत; अंकिता भंडारी केस में नार्को टेस्ट पर नजरें
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- रिजवान, हरिद्वार बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नार्को टेस्ट के लिए हांमी भर चुकी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर अभी जेल में ही रहेंगी। उन्हें आज जमानत नहीं मिल सकी। अदालत मामले में अब 31 अक्तूबर को सुनवाई करेगी। बता दें कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर उर्मिला को गिरफ्तार किया गया था। उर्मिला पर पांच करोड़ रुपए मांगने और पीड़िता को ब्लैकमेल करने का आरोप है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से उर्मिला सनावर को गुरुवार को जमानत नहीं मिल सकी। उर्मिला के अधिवक्ता की तरफ से कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई निर्धारित थी। इससे पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए, कोर्ट ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। ताकि जमानत याचिका पर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.