नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के लिए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर नई कामयाबी लेकर आया है। ये कंपनी के लिए एक्सेस 125 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 बर्गमैन के लिए अब तक का सबसे शानदार साल भी रहा है। इसमें 2.87 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जिससे यह भारत का सातवां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया। जुलाई 2018 में लॉन्च होने से लेकर मार्च 2026 तक, बर्गमैन स्ट्रीट ने 11.6 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 2.5 लाख यूनिट्स की एक्सपोर्ट बिक्री दर्ज की, जिससे कुल बिक्री 14.1 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई। इस दौरान सुजुकी इंडिया की कुल स्कूटर बिक्री में इस स्कूटर का हिस्सा 25% रहा, जबकि सुजुकी एक्सेस 125, 70% हिस्सेदारी के साथ ब्रांड के पोर्टफोलियो पर अपना दबदबा बनाए हुए ...