नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- यामाहा मोटर इंडिया ने फेसिनो 125 (Yamaha Fascino) का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके डिजाइन में कई सुधार किए गए हैं। यह अपडेट कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि का सेलिब्रेशन भी है। दरअसल, फेसिनो की लॉन्च के बाद से अब तक इसकी 1.5 मिलियन यूनिट का प्रोडक्शन हो चुका है। सबसे बड़ा बदलाव इसके पिछले हिस्से में देखने को मिलता है। इसने डिजाइन पर कंपनी ने काफी काम किया है। इसका पिछला हिस्सा अब पहले से ज्यादा छोटा लेकिन बेहतर नजर आता है। अपडेटेड यामाहा फेसिनो 125 के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए LED टेल लैंप, फ्लैशर और ब्रांड का खास Viconic स्टाइलिंग एलिमेंट इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। डिजाइन से जुड़े ये सभी अपडेट यामाहा की इंडिया R&D टीम द्वारा सोचे और लागू किए गए हैं। 2026 यामाहा फेसिनो 125 Fi तीन वैरिएंट में ...