नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अनुराग प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके साथ ही अनुराग हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। यही नहीं, कई बार इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अनुराग एक बार फिर से खबरों में आए हैं। अनुराग ने कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली है। आइए जानते हैं आखिर अनुराग ने ये फैसला क्यों लिया?'लोग आपको एक खास नजरिए से देखते हैं, और...' 53 साल के अनुराग, जिन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म 'डकैत' से डेब्यू किया है। इस फिल्म में एक्टर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग ने बताते हैं कि उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उन्होंने देखा कि उन्हें मिलने वाले रो...