नई दिल्ली, मार्च 29 -- साल 1988 में जब फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हुई तो आमिर खान रातों-रात सुपरस्टार बन गए। लेकिन इसी फिल्म ने उन्हें उनके करियर का वो शॉकिंग फॉल भी दिया, जिसकी वजह से लोग उन्हें 'वन फिल्म वंडर' कहने लग गए थे। आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान यह किस्सा सुनाया था कि कैसे लोगों का प्यार ही उनके लिए मुसीबत बन गया था। आमिर ने बताया कि पहली फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद उनके पास फिल्मों की बाढ़ आ गई थी। उस वक्त आलम यह था कि उन्हें हर रोज करीब 15 से 20 फिल्मों के ऑफर मिलते थे। उनके पास कुल मिलाकर 300 से 400 फिल्मों के ऑफर आए थे।फिल्मों के मामले में सबसे पीछे थे अनिल कपूर आमिर खान ने बताया कि तब बॉलीवुड का कल्चर आज के मुकाबले अलग था। आमिर ने बताया कि उस वक्त टॉप एक्टर्स एक साथ 30, 40 या 50 फिल्में साइन कर लिया करते थे। तब फिल्...