नई दिल्ली, अगस्त 3 -- आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक ही फिल्म में 165 किरदार निभाए थे। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। एक ही फिल्म में कुल 165 कैरेक्टर्स प्ले करने वाले यह एक्टर थे मिस्टर दीप रॉय। अब सवाल यह उठता है कि इतना बड़ा नंबर सुनकर लगता है कि फिल्म में सिर्फ वही थे, जैसे फिल्म का हर रोल उन्होंने अकेले ही कर डाला हो। मजेदार बात यह है कि ऐसा नहीं था। तो फिर यह पूरा माजरा क्या है? आखिर क्यों दीप को इस फिल्म में इतने सारे किरदार करने पड़े और इसमें उन्हें क्या चुनौतियां फेस करनी पड़ीं? चलिए जानते हैं।क्यों करने पड़े थे 165 किरदार? किस्सा साल 2005 में आई फिल्म 'चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री' का है, जब डायरेक्टर ने साल 1971 में आए इसी फिल्म के एक वर्जन के मुकाबले यह महसूस किया कि वह दीप रॉय जैसे दिखने वाले अन्य ...