नई दिल्ली, मार्च 13 -- फिल्मों के शौकीन हैं तो आपका फेवरिट स्टार जरूर होगा। कभी सोचा कि फिल्मों में काम करने वाले लोगों को स्टार या सितारा क्यों कहते हैं? मूवीज में काम करने वाले ये लोग स्टार, सुपरस्टार और मेगास्टार कैसे बन जाते हैं और इन तीनों में फर्क क्या है? अगर नहीं पता तो आज हम हिंदुस्तान एक्सप्लेनर में फिल्मी सितारों के बनने की कहानी पर डिटेल में बात करेंगे।पहले फिल्म में छिपाते थे एक्टर्स का नाम आपको जानकर हैरानी होगी कि 1900-1910 में जब फिल्मी दौर की शुरुआत हुई तो एक्टर्स के नाम ही नहीं बताए जाते थे। इन्हें सीक्रेट रखा जाता था। स्टूडियो मालिकों को डर था कि नाम मिलने पर कलाकार अपनी फीस बढ़ा देंगे। लेकिन धीरे-धीरे दर्शक पर्दे पर दिखने वाले चेहरों को पहचानने लगे थे। 1910 में फ्लोरेंस लॉरेंस को सबसे पहले स्टार का टैग मिला। वह एक कनेडि...