चंदौली, मई 2 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में बीते 23 अप्रैल की सुबह एक बाउंड्री के अंदर अज्ञात युवक के अधजले मिले शव का शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के झिकटिया गांव निवासी बुग्गल बिंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने और खेत में लगी आग के बीच गिर जाने से जलकर हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।जांच के दौरान मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के बन्देया थाना क्षेत्र के झिकटिया निवासी 30 वर्षीय बुग्गल बिंद के रूप में हुई थी। वह अपने पिता के साथ सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस को शव मिलने के पास ही खेत में जलने के निशान और कपड़ों के अवशेष मिले थे। जांच में शरीर पर...