मिर्जापुर, जनवरी 29 -- जमालपुर। देवकली इंटर कालेज जमालपुर के खेल मैदान पर बुधवार को देवानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेमरा व एकौनी के बीच खेला गया। फाइनल मैच में सेमरा की टीम ने एकौनी को पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि अनुज सिंह, डब्बू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख आनन्द सिंह बन्टू व अंकित सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। उप विजेता टीम को समाजसेवी ज्ञान सिंह ने ट्राफी एवं रणजीत सिंह नगद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता टीम सेमरा को को 35 हजार एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रूपए का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व सेमरा की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में हनुमानपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी थी। एकौनी के टीम हसौली को परास्त कर फाइनल में जगह बनाया था। सेमरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.