एकॉर्न स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया हरेला पर्व
नैनीताल, जुलाई 15 -- नैनीताल। एकॉर्न स्कूल में उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को हरेला पर्व के सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा आर्या ने कहा कि हरेला एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हरेला पर्व से जुड़े संदेशों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के महत्व को भी समझा। यह भी पढ़ें- Nainital News: ऑल सेंट्स कॉलेज में हरेला पर्व की सांस्कृतिक छटा बिखरी यहां अध्यापिकाएं हिना, निकिता समेत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.