सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- ज्ञान रंजन भारद्वाज सीतामढ़ी। देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अरमान व अखलाख गुजरात के अहमदाबाद में सिलाई का काम करते थे और 14 जून को अपने घर लौटे थे। 9 जून को उन्होंने राणा हुसैन उर्फ राणा हसनैन की इंस्टाग्राम आईडी फॉलो की, जिसके बाद उनकी गतिविधियां जांच एजेंसियों के रडार पर आ गईं। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी आका संपर्क में थे बिहार के 2 लड़के, NIA की रिपोर्ट पर सीतामढ़ी से गिरफ्तारजांच का स्थलीय विवरण प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर ऐसी आईडी को फॉलो किया था, जिसकी प्रोफाइल तस्वीर (डीपी) में एके-47 राइफल प्रदर्शित थी। बताया गया है कि आरोपियों ने 9 जून को उक्त आईडी को फॉलो किया था, जिसके ब...