मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नगालैंड से एके-47 की तस्करी के मामले में आरोपितों की अवैध संपत्ति को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। एनआईए ने मुजफ्फरपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण के छह अंचलों के सीओ से आरोपितों और उनके करीबियों की चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा मंगवाया है। इसके आधार पर ईडी की ओर से अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आरोपितों की संपत्तियों की जांच एनआईए की मांग पर मुजफ्फरपुर में साहेबगंज, कुढ़नी, सरैया और मुशहरी के सीओ को जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। डीएम के आदेश पर सीओ आरोपितों की जमीन, मकान, वाहन और अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहे हैं। निबंधन कार्यालय और जिला परिवहन कार्यालस से भी आरोपितों की जमीन-जायदाद और वाहनों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। एनआईए ने एके-47 कांड मे...