हमीरपुर, मई 8 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में सक्रिय एके 47 गैंग के सरगना के दाहिना हाथ युवक को गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में बाएं हाथ की हथेली में गोली लगी है। रात 12.10 बजे इसे उपचार के लिए पीएचसी लाया गया था। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। उधर, बहन का आरोप है कि कानपुर से पुलिस सुबह उठा लाई है और कहां पर रखा है, यह नहीं बता रही है। पुराने स्टेट बैंक के सामने रहने वाले महेश विश्वकर्मा का पुत्र पंकज विश्वकर्मा कस्बे में सक्रिय एके 47 गैंग के सरगना का दाहिना हाथ है। दोनों के खिलाफ कई मुकदमें थाने में दर्ज हैं। शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे इसको बड़ी पुलिया के समीप संदिग्ध हालत में बाएं हाथ की हथेली में गोली लग गई। गोली किसने मारी यह कोई नहीं बता रहा है। पंकज को रात 12:10 बजे कस्बे के सुमित निगम ने प्राथमि...