हमीरपुर, मार्च 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। भरुआ सुमेरपुर कस्बे में लंबे अरसे से आवारा और आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों द्वारा संचालित किए जा रहे एके 47 गैंग का आतंक एक होटल में देखने को मिला। होटल संचालक के गैस खत्म होने की वजह से खाना खिला पाने में असमर्थता जताने पर गैंग के गुर्गों ने उसे बेरहमी से पीटा। अर्द्धनग्नावस्था में अपने ही होटल में होटल संचालक रहम की भीख मांगता रहा। युवकों का झुंड उसे लातों-घूंसों से मारता रहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।सुमेरपुर पुलिस की ढिलाई का नतीजा है कि इस कस्बे में कुछ समय से अराजकता चरम पर पहुंच गई है। यहां आपराधिक प्रवृत्ति के युवा एके 47 गैंग बनाकर आतंक का पर्याय बनते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट, छिनैती और छेड़खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.