एके-203 राइफल के कारतूस भारत में बनेंगे
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) के साथ गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी मुख्य रूप से एके-203 असॉल्ट राइफलों के लिए 7.62x39 मिमी का कारतूस तैयार करेगी। यह समझौता भारत-रूस राइफल निर्माण कार्यक्रम के लिए एक एकीकृत घरेलू आपूर्ति श्रृंखला तैयार करता है। आईआरआरपीएल भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम है। यह भारत में एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण करता है।
अमेठी में एके-203 राइफलों का निर्माण अदानी डिफेंस ने भारत में छोटे कैलिबर गोला-बारूद निर्माण की क्षमता स्थापित की है, जिसमें कानपुर में एक उत्पादन इकाई भी शामिल है। यह नया समझौता स्थानीय रूप से निर्मित राइफलों को स्थानीय रूप से निर्मित गोला-बारूद के साथ जोड़कर रक्षा क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.