एके शर्मा के निर्देश पर अमेठी के मंगौली गांव में 24 घंटे में जुड़ी बिजली
लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश के बाद अमेठी के जगदीशपुर स्थित मंगौली गांव की बिजली 24 घंटे के भीतर जुड़ गई। गत 29 अप्रैल को आए आंधी-तूफान के कारण गांव के कई बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित थी। मंत्री को अपने मीडिया प्रकोष्ठ के माध्यम से इसकी जानकारी वॉट्सएप पर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल समस्या हल करने के आदेश दिए थे। मंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा और जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्या का संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना सरकार सरका दायित्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.