धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को पूर्व सांसद एके राय का स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उनके विचारों और समाजवादी दर्शन पर केंद्रित विचार गोष्ठी की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू ने की। उन्होंने कहा कि एके राय का मानना था कि चरित्र और विचार ही नए समाज की आधारशिला बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड अपने मूल उद्देश्यों से भटककर आंतरिक उप निवेशवाद का शिकार हो रहा है। ऐसे समय में एके राय के समाजवादी विचारों और मजबूत वैचारिक संगठन की दिशा में निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: श्रमिकों और वंचितों की आवाज थे एके राय गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुभाष प्रसाद सि...