जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- टाटानगर रेलवे मेंस यूनियन नेता एके प्रसाद को जनरल पूल का क्वार्टर कमेटी का प्रतिनिधि बनाया गया है। इस संबंध में चक्रधरपुर मंडल मेंस यूनियन संयोजक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को टाटानगर ब्रांच- वन के सदस्यों के साथ बैठक की। एमके सिंह ने कहा, एके प्रसाद ने हमेशा कर्मचारी हित में काम किए हैं। उनके चयन से क्वार्टर आवंटन में भेदभाव नहीं होगा। बैठक में संजय सिंह, एसएन शिव व अन्य ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...