एकेसी अस्पताल गिद्दी स्वच्छता अभियान चलाया
रामगढ़, जून 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एकेसी अस्पताल गिद्दी में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी, कार्यालय कक्षों सहित समुचे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेडआई खान, डॉ उत्तम कुमार, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने साफ सफाई कार्य किया। इसके बाद डॉ खान ने सभी कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.