पटना, जनवरी 6 -- फोटो विवि के कोर्ट की बैठक में प्रयोगशाला के निर्माण को मंजूरी दी गई शिक्षा मंत्री बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए पटना, वरीय संवाददाता। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में मंगलवार को सभा (द कोर्ट) की 29वीं बैठक हुई। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री एवं सभा के सह-अध्यक्ष सुनील कुमार ने की। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस की ओर से बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। स्टेम सेल टेक्नोलॉजी और एस्ट्रोनॉमी स्कूल में पढ़ाई और शोध को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला के निर्माण को मंजूरी दी गई। ऑडिटोरियम और छात्रावास निर्माण का होगा निर्माण विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम और छात्र...