पटना, फरवरी 7 -- आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए कोर्स शुरू किया जाएगा। जिसमें फाइनेंस, मार्केटिंग और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल होंगे। स्नातक में कम से कम 45% अंकों के साथ-साथ कैट, मैट, जैट, सीमैट और ईरमा जैसी प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। कुल 60 सीटों पर नामांकन होगा। कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने बताया कि नए कोर्स शुरू होने से छात्रों को अपने राज्य में ही इन क्षेत्रों में आधुनिक और जॉब-ओरिएंटेड शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें कॅरियर बनाने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छात्रों को कम फीस में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसरों के लिए तैयार किया जा सकेगा। एकेयू प्रशासन ने बताया कुलपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.