पटना, मार्च 17 -- आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) में मंगलवार को ऑप्टोमेट्री के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरद कुमार यादव के निर्देशन में परिसर में संपन्न हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट पटना और पटना इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस के कुल 16 छात्रों ने भाग लिया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास मेडिकल तकनीशियन क्षेत्र के छात्रों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्लेसमेंट सेल के नोडल पदाधिकारी और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार के तीन प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों-अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, सारण, एएसजी आई हॉस्पिटल, पटना, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.