बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- नगर के एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में आन लाइन माध्यम पर आई आई सी सेल व ए आई के संयुक्त तत्वावधान में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य वक्ता ध्रुव और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने किया। आईआईसी सेल प्रभारी एकता चौहान ने बताया कि आज का व्याख्यान "ए आई एंड योर फ्यूचर करियर विषय पर आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को ए आई के सदुपयोग व दुरुपयोग से परिचित कराना है। मुख्य वक्ता ध्रुव अग्रवाल ने ए आई का स्वरूप और कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ए आई के एथिकल प्रयोग को लेकर चुनौतियां हैं। आपने ए आई के तत्व डाटा, एल्गोरिदम, कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क के विषय में बताया। आपने ए आई की सार्थकता व नीति निर्माण में प्रयोग को लेकर विचार रखे। ए आई में रोज़गार की स...