बुलंदशहर, फरवरी 16 -- एकेपी डिग्री कॉलेज की ओर से गांव किला मेवई में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका नीलू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह के निर्देशन में रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो और जन-जन ने यह ठाना है-भारत स्वच्छ बनाना है, जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. गीता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में समाज सेवा की भावना विकसित करना और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। शिविर के बौद्धिक सत्र के बाद छात्राओं के बीच अंताक्षरी और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...