हापुड़, मार्च 17 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ.रुचि त्यागी के नेतृत्व में परास्नातक छात्राओं के लिए इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किया गया।मोदीनगर रोड स्थित अमन गुप्ता की सुपर कोन इंडस्ट्री में छात्राओं ने भ्रमण किया। अमन गुप्ता ने छात्राओं को सुपर कोन (कपड़ा फैक्ट्री के लिए धागा लपेटने वाला गत्ता) के संबंध में विस्तार पूर्वक समझाया। किस प्रकार से यह प्रक्रिया संचालित होती है उसका प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि उनका यह उत्पाद विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। कम लागत में स्व उद्यम लगाकर हम स्वयं भी लाभान्वित हो सकते हैं। दूसरों को भी रोजगार सुलभ करा सकते हैं। इस भ्रमण में कुल 14 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। डॉ. रश्मि कुमारी एवं कु.दीपशिखा न...