एकेपी कॉलेज की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर आधारित लोकगीत किए प्रस्तुत
हापुड़, अगस्त 2 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में माई भारत पोर्टल समिति, साहित्यिक सांस्कृतिक समिति एवं क्रीड़ा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत देश के 10,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों एवं एक करोड़ से अधिक युवाओं को सहभागी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में क्रीड़ा समिति की संयोजिका प्रो.सरोजिनी के नेतृत्व में विभिन्न खेल कैरम बोर्ड, चाइनीस चेकर, शतरंज गतिविधियां कराई गई। संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ.उपासना शर्मा के नेतृत्व में संगीत विभाग की छात्राओं ने नशा मुक्ति पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.