हापुड़, अप्रैल 2 -- आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में प्रधानाचार्य डा.स्नेह प्रभा तथा सभी शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के नवीन सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर सभी छात्राओं का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। प्रार्थना स्थल पर सभी छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने व मन लगाकर पढ़ने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्राओं को पूर्व की भांति विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन लाने के लिए मना किया गया। छात्राओं द्वारा आज के मुख्य समाचार पत्र में प्रकाशित मुख्य समाचारों को पढ़कर बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.