मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- नगर स्थित सक्सेस किड्स एकेडमी में वसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर ज्ञानदायिनी मां शारदे का प्रकटोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। संस्था की संचालिका अंजलि गुप्ता ने बताया कि नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए वसंत पंचमी के अवसर पर कला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रैस एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से अभय, आकृति, राघव, गरिमा, मान्या, अन्वी, समद, आहिल, अवनी, वाणी, हिदाया, नित्या, गर्वित, आरोही, दैविक, तन्मय, दिव्यांश, सनाया, अमायरा, हमद, वंश, विहान, रुद्रांश, श्रेया, शिवम, अद्विक, आध्या, अंजलि, मंतशा, नेहा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.