मथुरा, फरवरी 13 -- राजमार्ग स्थित एसपीएस इंटरनेशनल अकादमी में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. रेखा गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया तथा भविष्य में विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इसमें कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, गीत और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी मंच साझा कर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को नम आंखों से विदाई दी। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य राव राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और परीक्षा में उत्कृष्ट प...