आगरा, मार्च 29 -- एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल और बचपन प्ले स्कूल को नेशनल मेस्ट्रो अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पद्मश्री विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरथ कमल ने स्कूल प्रतिनिधियों को यह पुरस्कार प्रदान किया। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल को जूरी मेस्ट्रो अवार्ड मिला। बचपन प्ले स्कूल, भावना एस्टेट को स्टेलर स्कूल मेस्ट्रो अवार्ड से सम्मानित किया गया। निदेशक गुंजन गर्ग और प्रिंसिपल मोहित गर्ग ने इस उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और समर्पित स्टाफ के सामूहिक प्रयासों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...