दरभंगा, मई 18 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक कुलपति के आवासीय कार्यालय के सभाकक्ष में ऑनलाइन आयोजित की गई। कुलपति ने सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक के मुद्दों की जानकारी दी। बैठक में सदस्यों के साथ गहन विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- एकेडमिक सीनेट का आयोजन जून मेंशैक्षणिक सीनेट की बैठक विश्वविद्यालय में आगामी जून माह में शैक्षणिक सीनेट की बैठक का आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक की संभावित तिथि 24, 25 या 30 जून हो सकती है। इसके लिए सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलपति प्रो. चौधरी को अधिकृत किया कि वे इससे संबंधित आग्रह पत्र को लोकभवन, पटना भेज कर कुलाधिपति से स्वीकृति प्राप्त कर लेंगे। बता दें कि विभिन्न संगठ...