एकेडमिक कार्य में मौलिक सोच और विश्वसनीयता जरूरी
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) के सभागार में मंगलवार को एकेडमिक इंटीग्रिटी विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य विशेषज्ञ वक्ता के रूप में एनआईटी जमशेदपुर के प्रो. बीएन प्रसाद मौजूद थे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अकादमिक ईमानदारी, शोध में नैतिक मूल्यों, मौलिकता तथा शैक्षणिक एवं शोध कार्यों में सत्यनिष्ठा के महत्व से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने अकादमिक कार्यों में मौलिक सोच और विश्वसनीयता बनाए रखने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बिमलेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अकादमिक क्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध कार्य में मौलिकता बनाए रखने तथा उच्च शैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.