मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शनिवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में एकेडिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक न्यू गेस्ट हाउस में हुई। दोनों बैठकों में स्नातक के आठवें सेमेस्टर और नये शुरू हुए अप्रेंटिसशिप इंबेडेड कोर्स का सिलेबस पास कर दिया गया। यह भी पढ़ें- स्पॉट नामांकन के माध्यम से महाविद्यालयों में रिक्त सीटों के लिए आवेदन जारीएकेडमिक काउंसिल की बैठक सुबह 11 बजे से पहले एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों कोर्स के सिलेबस को रखा गया। सदस्य डॉ. सौरभ राज ने कहा कि सिलेबस में कई विसंगतियां हैं, जिन्हें सुधारा जाना जरूरी है। एक सदस्य ने कहा कि भूगोल के सिलेबस में जोड़ने पर क्रेडिट बढ़ जा रहा है।सिंडिकेट की बैठक विसंगतियों को दूर करने के लिए कुलपति के निर्देश पर तय किया गया कि सभी...