लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवादादता डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेदांता अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराया।शिविर में चिकित्सकीय टीम ने रक्तचाप, शुगर, हड्डी की जांच, आंखों की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किये। शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जीवनशैली, स्वस्थ एवं पोषक आहार लेने का परामर्श भी दिया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक नगरिया, उपकुलसचिव डॉ आरके सिंह, सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह, सहायक कुलसचिव सौरभ सिंह, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.