एकेटीयू ने संबद्ध संस्थानों से मांगी इनक्यूबेशन केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट
लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. एकेटीयू ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों को इनक्यूबेशन केंद्रों की स्थापना की अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिष्ठाता इनोवेशन एवं सोशल एन्टरप्रेन्योरशिप प्रो. भारतेन्दु नाथ मिश्रा के जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सभी संस्थानों से इनक्यूबेशन केंद्रों से जुड़ी वर्तमान स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचना, नामित नोडल अधिकारी, संचालित नवाचार गतिविधियों और प्रस्तावित व्यवस्थाओं का विवरण मांगा गया है।विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी संस्थान 21 जुलाई तक निर्धारित गूगल प्रपत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.