लखनऊ, फरवरी 27 -- एकेटीयू ने 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक हुई विषम सेमेस्टर परीक्षा के कई पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि बीएचएमसीटी पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर, बीएफएडी प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ बीएफए पंचम एवं बीवॉक प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का परिणाम भी अपलोड कर दिया गया है। ये सभी परिणाम एकेटीयू की वेबसाइट पर वन व्यू में देखे जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...