लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब की ओर से 25 और 26 मई 2026 को स्मार्टएक्स : आईओटी इनोवेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यशाला विश्वविद्यालय परिसर स्थित इनोवेशन हब में होगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों के निदेशकों को पत्र भेजकर फैकल्टी सदस्यों और शोधकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) तकनीक की व्यवहारिक जानकारी देना है, जिससे वे हार्डवेयर इंटरफेसिंग से लेकर वायरलेस डेटा कम्युनिकेशन तक की प्रक्रिया को समझ सकें। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सेंसर इंटीग्रेशन, माइक्रोकंट्रोलर प्रोग्रामिंग, वायरलेस कम्युनिकेशन और कनेक्टेड सिस्टम्स के जरिए डेटा ट्रांसफर का प्रशिक...